गुरु नानक सेवक जत्था का शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह 9 अगस्त को

झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुनानक सेवक जत्था और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा राज्य स्तरीय शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है. इस सम्मान समारोह रातू रोड के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरु नानक भवन हॉल में 9 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार में जल संसाधन विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी होंगे। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मथारू और झारखंड के प्रसिद्ध डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ अजय छाबड़ा को कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि बनाया गया है।

गुरु नानक सेवक जत्था के सूरज झंडई और संदीप पपनेजा ने रांची के धुर्वा स्थित मंत्री के आवास पर जाकर उन्हें समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा। मंत्री ने अपनी सहमति जताई।

गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस आयोजन में झारखंड के विभिन्न जिलों से उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले मानवतावादी संगठनों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाता है। ऐसे सम्मान से हर सदस्य को एक नई ऊर्जा मिलती है। बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230