इस्कॉन मंदिर से पहली बार निकली भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • उत्सव के लिए भगवान का रथ हैदराबाद से मंगाया गया

रांची। कांके स्थित इस्कॉन मंदिर से पहली बार श्री जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा 19 जुलाई को निकाली गयी। प्रातः भगवान के सुंदर रथ पर गाजे बाजे के संग भगवान सुदर्शन, भगवान बलराम,  माता सुभद्रा और श्री जगन्नाथ भगवान को विराजमान किया गया।

भगवान का भव्य श्रृंगार, भोग, आरती के साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद अजय मारू, उप महापौर नीरज कुमार, मथुरा भगत और मुकेश काबरा, इस्कॉन मंदिर के सभी संतों सहित भगवान जगरनाथ के भक्तों के द्वारा मंगल रथ को खींचा गया।

इसके पूर्व रथ के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झाड़ू लगाकर भगवान को अपनी सेवा अर्पित की। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भजन संकीर्तन के संग महिला, पुरुष और बच्चों ने भी पवित्र रथ को खींचा। रथ मंदिर से लेक एवेन्यू, कृषि भवन होते हुए वसंत विहार में विराम हुआ।

पूरे मार्ग पर सैकड़ों भक्‍तों ने भगवान के दर्शन किए। नगरवासियों एवं मोहल्ले वासियों ने भगवान के स्वागत में पुष्प वर्षा, स्वागत गीत और महाआरती सहित प्रसाद का भी वितरण किया।

भगवान के रथ पर फूलों की वर्षा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम और भगवान का भोग भी लोगों अर्पित किया। उत्सव के लिए भगवान का रथ हैदराबाद से मंगाया गया। यह 15 फीट ऊंचा था। इसे रंगीन वस्त्रों के साथ फूलों से भी सजाया गया था। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने महाभोग का प्रसाद भी प्राप्त किया।

श्री रथ यात्रा के इस पावन अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, श्रवण जाजोदिया, विकास सिंह, प्रमोद सारस्वत, रविंद्र मोदी, अंचल किंगर, राजेश अग्रवाल, अनिल मोदी, रामावतार राजगढ़िया, विनोद मोदी, आशीष खेतान, संजय सर्राफ सहित इस्कॉन मंदिर के लोग लगे हुए थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *