आशीर्वाद ने विश्वकर्मा महाराणा समुदाय को दिया सम्मान

झारखंड
Spread the love

रांची। पुरी रथ यात्रा से अपने लंबे जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए पैकेज्ड आटा ब्रांड आशीर्वाद ने ‘गुणात्मक परंपरा’ अभियान की शुरुआत की है। यह भगवान जगन्नाथ के पवित्र रथ का निर्माण करने वाले विश्वकर्मा महाराणा समुदाय की कारीगरी और वर्षों पुरानी परंपरा को सम्मान देता है।

ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित यह अनुभव भगवान जगन्नाथ के रथ निर्माण की बारीकियों को करीब से दिखाता है। हर वर्ष विश्वकर्मा महाराणा समुदाय अपनी कुशल कारीगरी से इन पवित्र रथों का निर्माण करता है। इस परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाता है। गुणवत्ता के प्रति समर्पण ही आशीर्वाद की पहचान है, और यही सोच इस पहल में भी झलकती है।

इस अनुभव का मुख्य आकर्षण रथ के पहिये और पारंपरिक पत्थर की चक्की के बीच बनाया गया प्रतीकात्मक संबंध है। जहां रथ का पहिया भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा का प्रतीक है, वहीं चक्की भारतीय परिवारों में गुणवत्ता और पोषण की पहचान रही है।

इसका उद्घाटन प्रसिद्ध ओड़िया अभिनेत्री एलिना सामंतराय की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने विश्वकर्मा महाराणा समुदाय और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस विशेष अनुभव का हिस्सा बनीं।

इस पहल पर आईटीसी लिमिटेड के फूड्स डिवीजन, स्टेपल्स बिजनेस यूनिट के चीफ एग्जीक्यूटिव अनुज रुस्तगी ने कहा, “आशीर्वाद हमेशा से गुणवत्ता, भरोसे और पोषण का प्रतीक रहा है। ‘गुणात्मक परंपरा’ के जरिए हमें विश्वकर्मा महाराणा समुदाय को सम्मान देने का अवसर मिला है। उनकी बेहतरीन कारीगरी ने सदियों से रथ निर्माण की इस पवित्र परंपरा को जीवित रखा है। गुणवत्ता के प्रति उनका समर्पण हमें प्रेरित करता है।’

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *