कैलान के जंगल में पुलिस का छापा, अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के भवनाथपुर क्षेत्र के कैलान गांव स्थित दक्षिणी जंगल में झुरहा नदी के किनारे संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण केंद्र पर पुलिस ने छापेमारी कर भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 30 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। शराब बनाने में प्रयुक्त दो ड्रम, उपकरण एवं लगभग 50 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही अवैध शराब निर्माण में शामिल लोग जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार कैलान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम प्रताप यादव एवं उपमुखिया सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक दल झुरहा नदी के किनारे पहुंचा। वहां बड़े पैमाने पर महुआ शराब तैयार होते देख मुखिया प्रतिनिधि ने इसकी सूचना भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआई उपेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अवैध शराब निर्माण केंद्र को ध्वस्त कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि झुरहा नदी के किनारे कई महीनों से महुआ शराब बनाने का अवैध कारोबार चल रहा था। आरोप है कि शराब तस्करों ने जंगल में बोरिंग कर चापाकल भी लगवा रखा था, जिससे पानी निकालकर शराब तैयार की जाती थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था और युवाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा था। उन्होंने पुलिस से इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की मांग की।

थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि झुरहा नदी के किनारे संचालित इस अवैध भट्ठी का संचालन किन लोगों द्वारा किया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230