मुख्यमंत्री से मिली मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 की विजेता प्रतिभागी दीपाली रिया

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 खिताब की विजेता प्रतिभागी दीपाली रिया ने 16 जुलाई को मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीपाली रिया को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष दीपाली रिया ने विगत 29 मार्च को रांची में आयोजित मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 प्रतियोगिता का खिताब जीतने तक के सफर एवं अनुभवों को साझा किया।

मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पिछले एक वर्ष से अधिक समय से उन्होंने निरंतर कड़ी मेहनत की। इस दौरान रैंप वॉक, ग्रूमिंग क्लास और इंटरव्यू की विशेष तैयारी पूरी ईमानदारी और लगन के साथ की थी। वे बोकारो की निवासी हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दीपाली रिया की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का ताज अपने नाम कर दीपाली रिया ने झारखंड के साथ-साथ पूरे बोकारो जिला का मान बढ़ाया है। इनकी सफलता आने वाले समय में अन्य प्रतिभागियों को प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रतिभा का धनी राज्य रहा है। यहां के प्रतिभागियों ने कई मौकों पर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *