खूंटी में श्री श्री अकादमी का हुआ भूमि पूजन

झारखंड
Spread the love

रांची। खूंटी में प्रस्तावित श्री श्री अकादमी के भूमि पूजन का शुभ समारोह बुधवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय का प्राथमिक विभाग (प्रेप से कक्षा पांच तक) का शैक्षणिक सत्र 2027 से प्रारंभ किया जाएगा। यह विद्यालय श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर  के मार्गदर्शन में संचालित होगा।

समारोह का शुभारंभ गुरु पूजन से हुआ, जिसका संचालन गुरु पूजन पंडित पीएन सिंह, उज्ज्वल भास्कर एवं डॉ. जुथिका बनर्जी डेविड ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। मुख्य भूमि पूजन की विधि विद्या मंदिर के प्रतिनिधि एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवि प्रकाश ने संपन्न कराई। इस अवसर पर सिविल इंजीनियर दीपक एच.एम. भी उपस्थित रहे।

समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य कुमुद झा, बीके सिन्हा, पीएन सिंह एवं डॉ पीके डेविड ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की एपेक्स बॉडी की सदस्य श्रीमती कविता सिंह, रवीन्द्र सिंह, आर्ट ऑफ लिविंग के फैकल्टी ऋषि नाथ शाहदेव, एपेक्स एडमिन प्रमोद सिंह सहित खूंटी के अनेक गणमान्य नागरिक एवं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230