Jharkhand Weather : कल से लगातार 3 दिन होगी भारी बारिश, इन ज‍िलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। राज्य में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहने की उम्मीद है। तीन दिन लगातार भारी बारिश होगी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 14 जुलाई, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव

अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास या उससे थोड़ा अधिक दर्ज किया गया। सबसे गर्म स्थान: डाल्टनगंज और पाकुड़ कृषि विज्ञान केंद्र में अधिकतम तापमान 35.4°C दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार पूरे राज्य में सामान्यतः आसमान में बादल छाए रहेंगे। केंद्र के अनुसार 16, 19 से 21 जुलाई के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है। वहीं, 17 और 18 जुलाई को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के अनुसार 16 से 19 जुलाई के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका है। साथ ही, 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यहां भारी बारिश

16 जुलाई को धनबाद, बोकारो, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

17 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ तथा साहि‍बगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी है।

18 जुलाई को सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230