रांची। झारखंड की राजधानी रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने 14 जुलाई की देर रात शहर के विभिन्न थानों, रात्रि गश्ती और महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण एवं भ्रमण एसपी नगर के साथ किया गया। इस निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान पुलिस की आपातकालीन तैयारियों, अनुशासन और आम जनता के लिए उनकी उपलब्धता का जायजा लिया गया।

सुरक्षा प्रतिष्ठानों की जांच
थानों और गश्ती के साथ-साथ शहर के महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर तैनात गार्डों की ड्यूटी की भी गहन चेकिंग की गई, ताकि शहर की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं हो।
थाना प्रभारी को नोटिस
निरीक्षण के दौरान हिंदपीढ़ी पुलिस स्टेशन में अनुशासनहीनता पाई गई। ओडी ड्यूटी पर तैनात अधिकारी वर्दी में नहीं थे। थाना प्रभारी को अपने ही ओडी अधिकारी का नाम तक पता नहीं था। इस लापरवाही के लिए हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
पीसीआर वैन की जांच
शहर के विभिन्न स्थानों पर पीसीआर वैन की भी चेकिंग की गई और उनकी सक्रियता को परखा गया।
पुरस्कार और सराहना
पूरी ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की एसएसपी द्वारा सराहना की गई
एसएसपी के सख्त निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पूरी तरह से अलर्ट रहें। आम जनता की हर संभव मदद करें। रात के समय माहौल बिगाड़ने या उपद्रव करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में न बख्शें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

