गुमला। जिले के चैनपुर में समय पर एम्बुलेंस और ऑक्सीजन की नहीं मिलने से 9वीं की छात्रा शिवानी कुमारी की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, चैनपुर प्रेमनगर निवासी राजकुमार लोहरा की बेटी शिवानी कुमारी (उम्र लगभग 15 वर्ष) सुबह रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। स्कूल यूनिफॉर्म पहनने के दौरान अचानक उसके सिर में असहनीय तेज दर्द शुरू हुआ। शिवानी दर्द से चिल्लाने लगी। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं।
बेटी की हालत बिगड़ती देख लाचार माता-पिता और परिजन उसे आनन-फानन में तुरंत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। मृतक छात्रा के पिता राजकुमार लोहरा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर किसी भी डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी ने उनकी गंभीर रूप से बीमार बेटी को संजीदगी से नहीं देखा। प्राथमिक उपचार करना छोड़, सीधे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जब शिवानी की स्थिति और नाजुक होने लगी, तब परिजनों ने डॉक्टरों से गुमला या रांची ले जाने के लिए तत्काल सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। अस्पताल प्रबंधन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि एम्बुलेंस खराब है। स्टार्ट ही नहीं हो रहा है। बेबस परिजन करीब एक से दो घंटे तक अस्पताल परिसर में ही एम्बुलेंस के लिए तड़पते रहे, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
जब सरकारी तंत्र से कोई उम्मीद नहीं बची, तब मजबूर पिता ने खुद एक निजी पिकअप वैन का इंतजाम किया। मरीज की बेहद नाजुक स्थिति को जानते हुए भी चैनपुर अस्पताल प्रबंधन ने वैन में ऑक्सीजन तक की व्यवस्था नहीं कराई।
परिजन शिवानी को पिकअप वैन में लिटाकर किसी तरह गुमला सदर अस्पताल पहुंचे। वहां भी डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। गुमला टाउन से निकलते ही रास्ते में शिवानी ने दम तोड़ दिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

