- अवैध कब्जाधारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई
विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के लाल चौक में हाल ही में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। अब फिर से लाल चौक के आसपास अवैध कब्जे की कोशिशें शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिन स्थानों को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, वहां कुछ लोगों ने दोबारा गुम्टी एवं अस्थायी दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं।
बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटने के बाद बाजार को व्यवस्थित करने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर पहल की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग सड़क किनारे दोबारा अवैध रूप से दुकानें स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो बाजार क्षेत्र फिर से अतिक्रमण की चपेट में आ सकता है।
इस संबंध में बिशुनपुरा के अंचलाधिकारी (सीओ) खगेश कुमार ने कहा कि यदि अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर किसी भी व्यक्ति द्वारा दोबारा अवैध रूप से गुम्टी, दुकान या अन्य निर्माण किया गया है, तो संबंधित लोगों को तत्काल स्वयं हटाने का अवसर दिया जा रहा है। अन्यथा जांच के उपरांत उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा।
प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि लाल चौक के समीप इसी महीने बाजार शेड का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि सब्जी विक्रेताओं सहित अन्य दुकानदारों को स्थायी रूप से व्यवस्थित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इस कार्य में कोई भी व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण कर विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बिशुनपुरा के विकास में किसी भी प्रकार का अवरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

