गुरुग्राम। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी ही महिला सहकर्मी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह घर से निकल गया। यह घटना हरियाणा के गुरुग्राम से सामने आई है। पुलिस इस पूरे मामले की कड़ाई से जांच कर रही है।

महिला मृतक की पहचान 25 वर्षीय इंशाअल्लाह अय्यूबी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं। पुरुष मृतक 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक है, जो मूल रूप से भिलाई, छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। ये दोनों गुरुग्राम स्थित एक अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा कंपनी ‘ऑप्टम’ में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करते थे।
घटना कैसे और कब हुई
इंशाअल्लाह अय्यूबी हाल ही में गुरुग्राम के उस किराए के मकान में शिफ्ट हुई थीं, जहां श्रेष्ठ मलिक पहले से रह रहा था। घटना से महज कुछ ही दिन पहले वह वहां रहने आई थीं।
आरोपी श्रेष्ठ मलिक ने किराए के कमरे के अंदर ही किसी धारदार हथियार से इंशाअल्लाह का गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।
हत्या को अंजाम देने के बाद श्रेष्ठ कमरे से निकल गया। कुछ ही घंटों बाद गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि हत्या के बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
ऐसे मिली जानकारी
पुलिस को सबसे पहले किराए के मकान में एक महिला का शव होने की सूचना मिली थी। इसके कुछ ही समय बाद पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक पुरुष का शव मिलने की जानकारी मिली। जब जांच टीम ने कड़ियां जोड़ीं, तो साफ हुआ कि ये दोनों मौतें आपस में जुड़ी हुई हैं। यह मामला सीधे तौर पर मर्डर-कम-सुसाइड (हत्या और आत्महत्या) का है।
पुलिस की कार्रवाई
गुरुग्राम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच कर रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। वहां से सबूत इकट्ठा किए हैं।
डिजिटल सबूत
पुलिस दोनों मृतकों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों को खंगाल रही है, ताकि वारदात की असली वजह और उनके बीच हुई आखिरी बातचीत का पता लगाया जा सके।
दफ्तर में पूछताछ
दोनों मृतकों के दफ्तर के साथियों, दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके निजी जीवन या आपसी संबंधों के बारे में जानकारी मिल सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

