पटना। जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी की संपत्ति का पूरा ब्योरा साझा किया है। इसके अनुसार उनकी पत्नी की संपत्ति उनसे अधिक है।

प्रशांत किशोर ने लखनऊ विश्वविद्यालय से BBA (1996-1999) किया है। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के एएससीआई से ‘मास्टर ऑफ हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन’ की डिग्री हासिल की है। उनके पास फ्रांस की यूनिवर्सिटी से फ्रेंच भाषा का डिप्लोमा भी है।
हलफनामे के मुताबिक, उन पर 8 आपराधिक मामले लंबित हैं, जिनमें से ज्यादातर मामले गैर-कानूनी रूप से इकट्ठा होने, सड़क जाम करने या मानहानि से जुड़े हैं। हालांकि, उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।
प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास की कुल संपत्ति ₹208 करोड़ से अधिक है। प्रशांत किशोर की चल संपत्ति ₹22.19 करोड़ है। अचल संपत्ति ₹73.87 करोड़ है यानी कुल कुल संपत्ति ₹96.06 करोड़ है।
उनकी पत्नी (डॉ. जाह्नवी दास) की चल संपत्ति ₹99.51 करोड़ और अचल संपत्ति ₹12.42 करोड़ रुपये है। उनकी कुल संपत्ति ₹111.93 करोड़ है। प्रशांत किशोर के 16 वर्षीय बेटे दैबिक भारद्वाज के नाम पर भी ₹7.19 लाख की चल संपत्ति घोषित की गई है।
प्रशांत किशोर की संपत्ति का मुख्य हिस्सा ‘वेदस वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ में उनकी 100% हिस्सेदारी से आता है, जिसका मूल्य ₹95.26 करोड़ है। इसी कंपनी (वेदस वेंचर्स) ने साल 2024-25 में जन सुराज पार्टी को ₹85 करोड़ और जन सुराज फाउंडेशन को ₹50 लाख का दान भी दिया था।
प्रशांत किशोर के पास बिहार के रोहतास में 3 एकड़ से अधिक जमीन पर फैला एक बंद पड़ा राइस मिल है। इसके अलावा उनके पास अन्य आवासीय संपत्तियां भी हैं, जिनकी कुल कीमत ₹73.87 करोड़ आंकी गई है।
प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। वह नई दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल में स्पेशल प्रोजेक्ट्स की सीनियर एडवाइजर हैं। उनके पास 475 ग्राम सोना (कीमत करीब ₹64 लाख) और 200 ग्राम चांदी है।
उनकी पत्नी के नाम पर ₹12.42 करोड़ मूल्य की अचल संपत्ति है। संपत्ति के साथ-साथ दोनों पर कुछ कर्ज भी हैं। प्रशांत किशोर पर कुल ₹5.77 करोड़ की देनदारी (कर्ज) है। उनकी पत्नी जाह्नवी दास पर ₹55.38 लाख की देनदारी है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

