युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया ये आरोप

झारखंड
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवे गांव में 23 वर्षीय युवती निशा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मृतका निशा कुमारी के पिता– सूरज चौहान हैं। वे बोकरो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार वह पिठोरिया थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि निशा का पिछले करीब चार वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसी बीच युवक की शादी कहीं और तय होने की जानकारी मिलने पर निशा युवक के घर पहुंची। उसके परिवार वालों से बातचीत करने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार, वहां उसके साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके बाद उसे वापस रांची भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद निशा मानसिक रूप से काफी परेशान थी। रांची लौटने के बाद वह अपने कमरे में पहुंची। फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कमरे की तलाशी के दौरान परिजनों ने एक सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है। यह सुसाइड नोट पुलिस के कब्जे में है। इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : विदेश से MBBS कर लौटे छात्रों की हुई परीक्षा, चौंकाने वाले आए रिजल्‍ट

पिठोरिया थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *