Jharkhand Weather : 13 और 14 जुलाई को भारी बारिश, ये जिलें होंगे प्रभावित

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मानसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी जारी की है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 10 जुलाई, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव

अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा। इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

बारिश की स्थिति

पिछले 24 घंटों में लोहरदगा में सबसे अधिक 10.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा जमशेदपुर में 8.8 मिमी, सरायकेला में 6.0 मिमी, खूंटी में 5.0 मिमी और रांची में 0.8 मिमी वर्षा हुई।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 11 और 12 जुलाई को राज्य के कुछ से लेकर अनेक स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा या मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है।

13 और 14 जुलाई को मॉनसून की सक्रियता बढ़ेगी, जिससे राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है।

15 और 16 जुलाई को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा; सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बनी रहेगी।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र ने 11, 13, 14 और 16 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

यहां भारी बारिश

13 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामतारा, पाकुड़, गोड्‌डा, साहिबगंज, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

14 जुलाई को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *