नई दिल्ली। देश के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने रफ्तार पकड़ते हुए राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में भी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही मॉनसून ने अब पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास बने एक गहरे कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले कुछ दिन कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ राज्यों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
उत्तर-पश्चिम भारत
उत्तराखंड में 10 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 12 जुलाई के बीच व्यापक बारिश होगी। दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में 10 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं।
तेज हवाएं और बिजली
जम्मू-कश्मीर में 10 से 15 जुलाई के दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है।
बारिश में कमी
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 10 जुलाई से बारिश में कमी आएगी। मध्य प्रदेश में 10 से 13 जुलाई के बीच 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। झारखंड में बारिश होती रहेगी।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 10 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 10 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है।
पश्चिम और दक्षिण भारत
कोंकण और गोवा में 10 से 15 जुलाई के दौरान लगातार व्यापक बारिश जारी रहेगी।
मौसम विभाग की सलाह
भारी बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

