रांची में नागपुरी फिल्म का मुहूर्त, कलाकारों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची प्रेस क्लब में एक नई नागपुरी फिल्म का मुहूर्त गुरुवार को आयोजित किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में फिल्म जगत से जुड़े कई कलाकार और निर्देशक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मशहूर अभिनेता देवेश खान और सिराज अहमद ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

फिल्म की खास बात यह है कि इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हमशक्ल भी भूमिका निभा रहे हैं। मुहूर्त के दौरान मौजूद लोगों का कहना था कि दमदार कहानी, स्थानीय कलाकारों की भागीदारी और नागपुरी संस्कृति की झलक के कारण यह फिल्म बेहतर साबित हो सकती है।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक का कहना है कि इस परियोजना के माध्यम से रांची और झारखंड के उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्रीय फिल्म उद्योग को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में अभिनेता देवेश खान, सिराज अहमद, अभिनेता एवं निर्देशक शारिक खान, निर्देशक मो. बेलाल, सह-निर्देशक फारूक, सुशीला सहित फिल्म से जुड़े कई कलाकार और तकनीकी सदस्य मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *