महिला श्रद्धालुओं ने पढ़ा श्री सुखमनी साहिब का सामूहिक पाठ

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • स्त्री सत्संग सभा ने श्री हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व मनाया

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा संचालित स्त्री सत्संग सभा ने 9 जुलाई को श्री हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व मनाया। इस उपलक्ष्‍य में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत आठ सौ से अधिक महिला श्रद्धालुओं द्वारा श्री सुखमनी साहिब के सामूहिक पाठ से हुई। पाठ का समापन पांच बजे हुआ। गुरुपर्व के उपलक्ष्‍य में पिछले 11 दिनों से पढ़े जा रहे श्री सुखमनी साहिब के पाठ का आज सामूहिक समापन हो गया।

स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल, गीता कटारिया, तीर्थी काठपालिया, मनजीत कौर, बिमला मिड्ढा, नीता मिढ़ा, इंदर गांधी, रमेश गिरधर, मनोहरी काठपाल, इंदु पपनेजा, रेशमा गिरधर एवं गूंज काठपाल‌ द्वारा “साहिब मेरा एको है एको है भई एको है…” और “मेरा सतगुर रखवाला होआ धार कृपा प्रभ हाथ दे राखिआ हर गोबिंद नवा निरोआ…” एवं “थिरु घरि बैसਹੁ हरिजन पिआरे सतिगुरि तुमरे काज सवारे…” शबद गायन किया गया।

श्री अनंद साहिब के पाठ के बाद गीता कटारिया द्वारा अरदास की गई। इसके बाद मनोहरी काठपाल द्वारा हुकुमनामा पढ़ा गया। कढ़ाह‌ प्रशाद वितरण के साथ दीवान का समापन शाम छह बजे हुआ। मंच संचालन गुरु घर के सेवक मनीष मिड्ढा ने किया। सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने साध संगत स्त्री सत्संग सभा के आयोजन की तारीफ करते हुए उन्हें इसी तरह गुरु घर से जुड़े रहने को कहा। समापन के पश्चात स्त्री सत्संग सभा द्वारा‌ श्रद्धालुओं के बीच गुरु का अटूट लंगर (मिस्सी प्रशादा, प्याज और रायता) चलाया गया।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि हर वर्ष स्त्री सत्संग सभा द्वारा मनाए जाने वाले श्री हरगोबिंद साहिब महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरु का अटूट लंगर चलाया जाता है। इसे स्त्री सत्संग सभा की सभी महिलाएं अपने-अपने घरों से बना कर लाती है। उसे ही संगत के बीच वरताया जाता है। इस प्रकाश पर्व के आयोजन में जोड़े की सेवा, लंगर की सेवा, बर्तन धोने की सेवा, हॉल सफाई के साथ-साथ शबद कीर्तन एवं श्री सुखमनी साहिब का पाठ सभी स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा ही किया जाता है।

आज के दीवान में सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा, सचिव सुरेश मिड्ढा, हरगोबिंद सिंह, बिनोद सुखीजा, अनूप गिरधर, बसंत काठपाल, हरीश मिड्ढा, जीवन मिड्ढा, मोहन काठपाल, कमल मुंजाल, राकेश गिरधर शामिल थे।

स्त्री सत्संग सभा की दुर्गी देवी मिढ़ा, आशा मिड्ढा, मीना गिरधर, पूनम मिड्ढा, ममता थरेजा, नीतू किंगर, बलबीर मिड्ढा, जसवीर मुंजाल, किरण अरोड़ा, कांता मिढ़ा, कमलेश मुंजाल, मिती अरोड़ा, आशा अरोड़ा, दया घई, सुषमा गिरधर, सविता मुंजाल, ममता सरदाना, प्रेम सुखीजा, राज कौर काठपाल, गोविंद कौर, लक्ष्मी अरोड़ा, कंचन सुखीजा, स्वीटी सिडाना, हरजिंदर कौर, संगीता अरोड़ा, उषा पपनेजा, प्रेमी काठपाल, रानी मुंजाल, रजनी तेहरी, उषा झंडई, गुड़िया मिड्ढा, बबीता पपनेजा, रश्मि मिड्ढा, अंजु काठपाल, मिताली तेहरी, रजनी कौर, भजना देवी डावरा, पूनम मुंजाल, अमन कौर, ज्योति धमीजा, हरपाल कौर मिड्ढा, शीतल तेहरी, हरनाम थरेजा, श्वेता मुंजाल, इशिका काठपाल, रिशा मुंजाल, उर्मिला खत्री, खुशबू मिढ़ा, शीतल अरोड़ा, अमर मुंजाल, नीतू थरेजा, पुष्पा मिड्ढा, पलक थरेजा, रानी तलेजा, पायल मल्होत्रा, अंजु पपनेजा, रोशनी गिरधर, रवि नागपाल, हर्षा पपनेजा, चांद नागपाल, लता मिड्ढा, पम्मी मक्कड़, सिम्मी मिड्ढा समेत अन्य भी शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *