सरकारी नौकरी पाने के लिए इस लड़की ने कर दिया बड़ा कांड, चढ़ी पुलिस के हत्‍थे

देश अन्य राज्य
Spread the love

राजस्थान। नाम-आयुषी शर्मा। उम्र-23 साल। ये लड़की सरकारी नौकरी पाना चाहती थी। नौकरी पाने की चाहत में इसने बड़ा कांड कर दिया। अब यह पुलिस के हत्‍थे चढ़ गई है। यह मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है।

आयुषी के पिता कोर्ट में बाबू थे। पिछले साल उनकी मौत हो गई थी। अनुकंपा के आधार पर उसकी मां 45 वर्षीय नीरज शर्मा को नौकरी लगी थी। उसकी मां के नाम करोड़ों की पारिवारिक संपत्ति भी थी।

सड़क हादसे में मौत

नीरज शर्मा की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। पुलिस ने हादसे की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कॉल डिटेल्स निकालीं। इसमें साजिश का भंडाफोड़ हुआ।

ऐसी रची साजिश

आयुषी शर्मा की नजर अपनी मां की करोड़ों रुपये की पारिवारिक संपत्ति और उनकी मौत के बाद मिलने वाली ‘अनुकंपा सरकारी नौकरी’ पर थी। अपनी मां को रास्ते से हटाने के लिए आयुषी ने अपने चचेरे भाई से सलाह लेकर पूरा प्‍लान तैयार किया।

हत्‍यारों को दी रकम

उसने अपनी मां की हत्या के लिए ₹7 लाख की रकम देकर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स (भाड़े के हत्यारों) को हायर किया। मौत को सड़क हादसे का रूप दिया, ताकि पुलिस को शक नहीं हो।

आयुषी की सोच थी कि पुलिस इसे महज एक हिट-एंड-रन या सड़क हादसा समझेगी। इससे वह कानून के शिकंजे से बच जाएगी। अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी तुरंत मिल जाएगी। करोड़ों की जायदाद भी उसकी हो जाएगी।

बेटी समेत 7 गिरफ्तार

पुलिस ने इस पूरे मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता बेटी आयुषी शर्मा समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें भाड़े के हत्यारे और साजिश में मदद करने वाले अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए सबूत भी बरामद कर लिए हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *