नई दिल्ली। एन फ्रैंकलिन जयकुमार NCL के नए सीएमडी CMD होंगे। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने 8 जुलाई को इंटरव्यू के बाद उनके नाम की अनुशंसा कर दी है। एन फ्रैंकलिन जयकुमार वर्तमान में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत हैं।

लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने इस पद के लिए देश की विभिन्न दिग्गज कोयला और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के 11 शीर्ष अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद बोर्ड ने एन फ्रैंकलिन जयकुमार को इस पद के लिए सबसे उपयुक्त पाया और उनके नाम की अनुशंसा की।
इंटरव्यू में ओम प्रकाश मिश्रा कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक (सामुदायिक विकास), सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, ईसीएल के निदेशक (वित्त) मोहम्मद अंज़ार आलम, एसईसीएल के निदेशक (वित्त) डार्ला सुनील कुमार, सीसीएल के निदेशक (तकनीकी एवं संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी-परियोजना एवं योजना) रमेश चंद्र महापात्र शामिल हुए।
इसके अलावा, कोल इंडिया के निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/ इंजीनियरिंग सेवाएं) राजीव कुमार सिन्हा, नालको के निदेशक (उत्पादन) पंकज कुमार शर्मा, एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (रेल मंत्रालय) के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनूप कुमार सतपथी भी शामिल हुए।
PESB द्वारा नाम की सिफारिश किए जाने के बाद अब यह प्रस्ताव कैबिनेट की नियुक्ति समिति और संबंधित मंत्रालयों के पास अंतिम मंजूरी और सतर्कता अनापत्ति के लिए भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद एन फ्रैंकलिन जयकुमार विधिवत रूप से NCL के सीएमडी का कार्यभार संभालेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

