सरला बिरला पब्लिक स्कूल के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 26वीं सब-जूनियर एवं जूनियर झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 पदक अर्जित किए। इनमें 9 स्वर्ण, 6 रजत एवं 7 कांस्य पदक शामिल हैं।

विद्यालय की तन्वी वत्स, श्रेया नंदी, ऋत्विक आर्य एवं सिया शुक्ला ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया।

स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों में ऋषिका कुजूर (पहली कक्षा), श्रेष्ठ शुक्ला (दूसरी कक्षा), आस्था लकड़ा (चैथी कक्षा), वाणी भूषण (चौथी कक्षा), अद्विका वर्मा (छठी कक्षा), तन्वी वत्स (आठवीं कक्षा), श्रेया नंदी (दसवीं कक्षा), ऋत्विक आर्य (दसवीं कक्षा) और सिया शुक्ला (ग्यारहवीं कक्षा) शामिल रहे।

रजत पदक विजेता विद्यार्थियों में श्रद्धा लक्ष्मी (तीसरी कक्षा), मोनाली पॉल (पांचवीं कक्षा), हर्षिता गोस्वामी (छठी कक्षा), कुमार चिराग राज सिंह (नौवीं कक्षा) और आध्या लिया (नौवीं कक्षा) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कांस्य पदक विजेता विद्यार्थियों में गौरी राज (पांचवीं कक्षा), स्नेहल उपाध्याय (नौवीं कक्षा), प्रतिज्ञा सिंह (नौवीं कक्षा), अंश ठाकुर (दसवीं कक्षा) और पलक उपाध्याय (ग्यारहवीं कक्षा) शामिल रहे।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि पदकों की यह शानदार उपलब्धि और राष्ट्रीय ताइक्वांडो चंैपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन इस बात का प्रमाण है कि सरला बिरला पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी समान रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण, निरंतर अभ्यास एवं अटूट खेल भावना के साथ भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230