आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है। सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के सभी लाभुकों के बैंक खातों में अप्रैल से जून, 2026 तक की पेंशन राशि भेज दी गई है। लाभुक अपने-अपने बैंक खाते से पेंशन राशि की निकासी कर सकते हैं। यह जानकारी सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) ने जानकारी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत भी जिले की सभी पात्र महिलाओं के खातों में अप्रैल से जून, 2026 तक की तीन माह की सम्मान राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है। योजना के अंतर्गत 62 करोड़ 25 लाख 15 हजार रुपये की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई है।
सहायक निदेशक ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते की जांच कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राशि की निकासी करें। यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्त होने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

