सरला बिरला विश्वविद्यालय के 415 से अधिक विद्यार्थियों का प्लेसमेंट, मिला बेहतरीन पैकेज

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में इस वर्ष भी प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है। विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट विभाग ऑनलाइन, ऑन-कैंपस एवं पूल कैंपस मोड में लगातार भर्ती अभियान चला रहा है। इससे विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के बेहतरीन मौके हासिल हो रहे हैं।

विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट अभियान में अब तक अनेक अग्रणी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। इनमें ईवाई, बिरला ओपस, टीसीएस, डेलोइट, आईडीबीआई बैंक गोदरेज आईटीसी होटल्स लिमिटेड, जी एयरोस्पेस, एक्सिस बैंक, बर्जर पेंट्स, एशियन पेंट्स, सिएट टायर्स, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, स्टरलाइट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, इंडस टावर्स, टेक महिंद्रा, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडस टावर्स, क्रॉस लिमिटेड, अरविंद फैशंस, इन्फो एज सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) 2022–2026 बैच के दो विद्यार्थियों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी कंपनी यूरुसिस में अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त किया है। छात्र अभिराज आर्यन को प्रति वर्ष एईडी 1,24,400 (लगभग ₹32.50 लाख वार्षिक) का पैकेज प्राप्त हुआ है।

शशांक पांडेय को एईडी 1,18,400 (लगभग ₹31 लाख वार्षिक) का पैकेज मिला है। दोनों विद्यार्थियों को वेतन पैकेज के अतिरिक्त लगभग ₹39 लाख का बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।

विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट अभियान लगातार जारी है। वर्तमान में कॉग्निजेंट, टीसीएस, विप्रो, सेजिलिटी, वेबक्रॉप्स सर्विसेज इंडिया, टेक महिंद्रा एवं अपर्णा कंस्ट्रक्शंस जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ भर्ती प्रक्रियाएं संचालित हो रही हैं।

अब तक 415 से अधिक विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो चुका है। कई कंपनियों की चयन प्रक्रिया अभी जारी है। उनके परिणाम आना शेष हैं। लगातार बढ़ती कंपनियों की भागीदारी, उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार अवसर तथा जारी भर्ती अभियान विश्वविद्यालय की सुदृढ़ प्लेसमेंट व्यवस्था और उद्योग जगत में उसकी बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाते हैं।

सरला बिरला विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता, व्यावसायिक दक्षता एवं उद्योगोन्मुखी कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित कर रहा है। विश्वविद्यालय आज के दौर में उभरती हुई प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और उन्हें सफल करियर प्रदान करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि के विद्यार्थियों के प्लेसमेंट पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *