रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कांके थाना क्षेत्र के ग्राम कदम टोला, गढ़हुसीर की रहने वाली सुनीता देवी और उसका पति बिनोद गोप अपने घर से अवैध रूप से नशीली दवाओं (कफ सिरप और नशीली टैबलेट्स) की खरीद-बिक्री का धंधा करते हैं।
सूचना में यह भी बताया गया कि बड़े पैमाने पर हो रही इस अवैध बिक्री के कारण क्षेत्र के नवयुवक नशे की गिरफ्त में आ रहे थे। आरोपी के घर के आसपास लगातार असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-प्रथम) के नेतृत्व में कांके थाना की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस बल के सहयोग से जब आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की गई, तब मौके से एक महिला को प्रतिबंधित दवाओं के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 5 बोतल कफ सिरप और 91 पीस नशीली टैबलेट्स, नकद 5210, एक की-पैड मोबाइल फोन जब्त किया।
पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई अभियुक्त सुनीता देवी (पति बिनोद गोप) का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ पूर्व में भी कांके थाना में कांड संख्या 100/25 दर्ज किया जा चुका है। बरामद प्रतिबंधित औषधियों को विधिवत जब्त करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कांके थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे विधिवत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

