अफरोज आलम

कांके। सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके प्रखंड ने मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को रिनपास सभागार में रविवार को सम्मानित किया। समारोह में जैक बोर्ड में 80 प्रतिशत व सीबीएसइ, आइसीएससी बोर्ड में 90 प्रतिशत अंक लाने वाले 90 छात्र-छत्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सदर हाजी अब्दुल रहमान ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी ने प्रखंड टॉपर कृति कुमारी 97.6, मुस्कान कुमारी 96.6 प्रतिशत, रितिका राज 96.4 प्रतिशत को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि डीआइजी विशेष शाखा नौशाद आलम व आंमत्रित अतिथि इकबाल हुसैन, तसदीक अंसारी, डॉ असलम अंसारी, रिजवान क्रांतिकारी, सुभान अंसारी ने मेधावी छात्रों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रखंड से जेपीएससी में सफल छात्र मासूम अंसारी, उमेश कुमार, सुमाया फातिमा को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव है। विद्यार्थियों को लगातार मेहनत करने व उच्च शिक्षा हासिल करने की सलाह दी।
सेंट्रल अंजुमन के सदर हाजी अब्दुल रहमान ने कहा कि कार्यक्रम का उदे्श्य उन्हें प्रेरित कर समाज में शिक्षा के प्रति जागरुक पैदा करना है। मौके पर कमेटी के सचिव इरफान अंसारी, नायब सदर मो चांद, सह सचिव सलामत अंसारी, हाजी अब्दुल रशीद, कोषाध्यक्ष नुरुल होदा, नूर आलम, मौलाना सफीउल्लाह कासमी, खुर्शीद आलम, संजर खान, समनूर मंसूरी, मेंहदी अंसारी, एस अली, मो मेराज सहित अन्य थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

