विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के रमना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 151.66 किलोग्राम गांजा के पौधे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि ग्राम बुल्का निवासी संजय यादव अपने अर्धनिर्मित मकान के पीछे अवैध रूप से गांजा की खेती कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसमें अंचलाधिकारी रमना, पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल कर्मी शामिल थे।
छापेमारी के दौरान संजय यादव के अर्धनिर्मित मकान के पीछे स्थित खेत में लगभग 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से गांजा की फसल लगी मिली। अंचलाधिकारी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कर सभी पौधों को उखाड़ा गया।
इलेक्ट्रॉनिक माप मशीन से वजन करने पर जड़ सहित गांजा के पौधों का वजन 33.330 किलोग्राम पाया गया। इसके अलावा तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखे 118.330 किलोग्राम अविकसित गांजा के पौधे भी बरामद किए गए।
इस संबंध में रमना थाना कांड संख्या 72/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

