तनाएरा की हाथ से बनी साड़ियों और एथनिक परिधानों के कलेक्शन पर सेल शुरू

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा ने अपनी सेल शुरू करने की घोषणा की है। ग्राहक अब तनाएरा के हाथ से बनी साड़ियां और अन्य परिधान किफ़ायती दामों पर खरीद सकते हैं। एक जुलाई, 2026 से शुरू हुई इस सेल के तहत चुनिंदा साड़ियों पर 40 फीसदी तक की छूट है। कुर्ता एवं कुर्ता सेट पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी, ये प्रोडक्ट्स तनाएरा के ऑफलाइन एवं ऑनलाइन स्टोर से खरीदे जा सकते हैं।

सेल के पहले 5 दिनों के दौरान सदस्यों को अतिरिक्त 5 फीसदी की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। इस सेल में ब्रांड के सबसे पसंदीदा साड़ी कलेक्शन कांजीवरम, बनारसी, साउथ सिल्क, टसर, जामदानी, संबलपुरी, इकत, चंदेरी, महेश्वरी, कोटा डोरिया आदि शामिल हैं। इनमें से हर साड़ी विभिन्न बुनाई केंद्रों की विरासत को दिखाती है।

उपभोक्ता आने वाले महीनों में शादियों, त्योहारों और अन्य खास मौकों की तैयारियां शुरू कर रहे हैं। ऐसे में तनाएरा की सेल हाथ से बनी साड़ियों के साथ-साथ शुद्ध और प्राकृतिक कपड़ों से बने शानदार कुर्ते, कुर्ता सेट, ब्लाउज़ और अनस्टिच्ड सेट का बेहतरीन कलेक्शन पेश करती है।

सेल के बारे में तनाएरा के चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर सोमप्रभ कुमार सिंह ने कहा कि तनाएरा में हमारी हर रचना भारत की समृद्ध टेक्सटाइल विरासत से जुड़ी है। इसे प्रमाणिकता एवं शुद्धता के साथ तैयार किया गया है। इस सीज़न सेल के ज़रिए, हम उपभोक्ताओं को हाथ से बनी साड़ियों एवं परिधानों के खास कलेक्शन को देखने और चुनने के लिए आमंत्रित करते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230