पति 45 दिनों से था लापता, पत्‍नी की शिकायत पर जांच कर रही थी पुलिस, एक गुप्‍त सूचना पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश। पति 45 दिनों से लापता था। पत्‍नी ने पुलिस में गुमशुदा की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी थी। इस दौरान मिली एक गुप्‍त सूचना ने पूरे मामले को पलट दिया। यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (लोनी बॉर्डर इलाके) का है।

जानकारी के मुताबिक सतीशपाल (उम्र करीब 35 वर्ष) गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर स्थित शिव विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी रुबी शर्मा के साथ रहता था। पुलिस जांच के अनुसार, रुबी शर्मा का अपने एक पड़ोसी अमित के साथ पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सतीशपाल को जब इस बात का पता चला, तब घर में लगातार झगड़े होने लगे। रूबी को यह खलने लगा। इसके बाद सतीशपाल को रास्ते से हटाने के लिए रुबी और उसके प्रेमी अमित ने मिलकर एक खौफनाक योजना बनाई।

दोनों ने सतीशपाल की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने घर के अंदर बने बाथरूम के फर्श को खोदा और शव को उसमें दबा दिया। पकड़े जाने के डर से उन्होंने ऊपर से मिट्टी डाली, फर्श को सीमेंट से पक्का कर दिया और टाइल्स लगा दीं, ताकि किसी को कोई शक न हो।

सतीशपाल की हत्या करने और उसकी लाश को घर में ही दफनाने के बाद रुबी ने बड़ी चालाकी से खुद को बेकसूर दिखाने का नाटक किया। वह खुद पुलिस थाने गई। अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी, ताकि परिवार और पुलिस को लगे कि सतीशपाल कहीं भाग गया है या लापता हो गया है।

घटना के कुछ हफ्ते बाद.सतीशपाल का कोई सुराग न मिलने और भाभी रुबी के बदले हुए व्यवहार को देखकर सतीश के भाई को दाल में कुछ काला लगा। उसने अपने स्तर पर जानकारी जुटानी शुरू की।

भाई को घर के भीतर ही कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा हुआ। उसने पुलिस से संपर्क किया और रुबी व उसके पड़ोसी अमित पर हत्या का शक जताते हुए ठोस इनपुट दिए।

सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम सतीशपाल के घर पहुंची। जब उन्होंने बाथरूम के नए बने फर्श को देखा, तब शक गहरा गया। पुलिस ने मजदूरों को बुलाकर फर्श तुड़वाया और खुदाई शुरू की।

फर्श के नीचे से सतीशपाल का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी रुबी शर्मा और उसके प्रेमी अमित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन पर हत्या और सबूत मिटाने के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *