राज्यपाल ने नवन‍ियुक्‍त राज्य सूचना आयुक्तों को पद की दिलाई शपथ

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित समारोह में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक को झारखंड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उबाद राज्यपाल ने सभी नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को शुभकामनाएं दी। उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने झारखंड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी वारंट का वाचन किया। इसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने सभी नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी नवनियुक्त आयुक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आशा व्यक्त की कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी और बैद्यनाथ राम, पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा, अपर मुख्य सचिव श्रीमती वंदना दादेल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *