खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हुआ क्षमता संवर्धन कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग ने सतर्कता विभाग के तत्वावधान में सोमवार को एमटीसी में ‘खनन संविदाएं’ विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजि‍त किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) अनुप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार, महाप्रबंधक (एचआरडी) एमएफ हक और महाप्रबंधक (सीएमसी) राजीव हुई उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने खनन संविदाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों में जागरुकता बढ़ाने, संविदा प्रबंधन से जुड़े एरिया की पहचान करने, हिंड्रेंस रजिस्टर का समुचित संधारण सुनिश्चित करने और अधिकारियों को नियमों एवं प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी से सुसज्जित करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों का नियमित क्षमता संवर्धन अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों से 44 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को खनन संविदाओं से संबंधित प्रक्रिया, चुनौतियों एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों से अवगत कराना और संविदा प्रबंधन में दक्षता एवं जवाबदेही को और सुदृढ़ करना था।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *