गुमला। रोजगार की तलाश में गुमला के 29 वर्षीय प्रवासी मजदूर शनिचर उरांव गोवा गए। गुमला वापसी के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार और पैतृक गांव में मातम का माहौल है। रोती-बिलखती पत्नी और मासूम बच्चे को सहारा देने के लिए पीड़ित परिवार ने सरकार से आर्थिक मदद और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम व पंचायत करौंदी ग्राम जोराग के रहने वाले शनिचर उरांव 29 वर्ष अपने परिवार का पेट पालने के लिए करीब एक साल पहले गोवा गए थे। वहां वह अपनी पत्नी सोनी उरांव और बेटे प्रियांश उरांव के साथ रहकर मजदूरी करते थे।
बीती 26 जून को शनिचर उरांव अपने पूरे परिवार के साथ वापस अपने पैतृक गांव जोराग लौटने के लिए गोवा से ट्रेन में बैठे थे। सफर के दौरान उसी रात करीब 10 बजे अचानक शनिचर उरांव की तबीयत बिगड़ गई। उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। ट्रेन में स्थिति गंभीर होने के बाद सूचना मिलते ही तेलंगाना पुलिस की तत्परता से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमाने गए घर के मुखिया की अचानक मौत से सफर कर रही पत्नी सोनी उरांव और बेटा प्रियांश उरांव पूरी तरह टूट गए हैं। शनिचर उरांव के वृद्ध पिता चुका उरांव, पत्नी सोनी और बेटे प्रियांश के सामने अब आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने झारखंड सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से सहायता करने और पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा व सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की है, ताकि अनाथ हुए बच्चे एवं बेसहारा पत्नी का भरण-पोषण हो सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

