रांची। रविवार (28 जून 2026) को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाने जोन्हा पहुंचे।

दरअसल, मानसून में झारखंड की प्राकृतिक छटा और निखर जाती है। यहां की नदियां, झरने, पहाड़, प्रदेश सैलानियों के लिए खास आकर्षण के केंद्र बन जाते हैं।
झारखंड इस बार भी मानसून टूरिज्म के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ रविवार को रांची से सटे जोन्हा जलप्रपात देखने पहुंचे।
सेल्फ ड्राइव कर जोन्हा जाते मुख्यमंत्री ने रास्ते की हरियाली का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें प्रकृति से झारखंड को मिले अनुपम उपहार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां जंगल जीवन है, झरने संगीत हैं, हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय है।
मुख्यमंत्री ने देशभर के सैलानियों का झारखंड की धरती पर स्वागत किया।इधर, पर्यटन विभाग राज्य को मानसून टूरिज्म का हब बनाने पर काम कर रहा है। झारखंड के पहाड़ों में बरसात के समय भूस्खलन का खतरा नहीं रहता है।
यहां के जलप्रपात में मानसून की बारिश से जो अथाह जलराशि आती है, वह अलौकिक सौंदर्य प्रस्तुत करती है।
जबकि देश के दूसरे पर्यटक स्थल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के समय पहाड़ों पर मिट्टी धंसने की घटनाएं होती हैं। वहां रास्ते अवरुद्ध हो जाते हैं, जबकि जुलाई से अक्टूबर तक झारखंड के रास्ते हरियाली से भर जाते हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के इन्हीं सुरक्षित पर्यटन की संभावनाओं को देश के सामने रखा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

