रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों ने तीन दिवसीय नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया। यह अभियान विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों एवं शैक्षणिक संस्थानों में संचालित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

अभियान का शुभारंभ एनएसएस समन्वयक डॉ. संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डीएसडब्लू बी. सामंता, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. साग्निका प्रधान एवं प्रो. श्वेता कुमारी, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नित्या गर्ग, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. संदीप चौधरी, प्रो. करण प्रताप सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डॉ. साग्निका प्रधान ने महुआ बीजों के उपयोग से रोजगार सृजन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. बी. सामंता ने नशे की प्रक्रिया एवं प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने नशे के मानव स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की।
डॉ. संदीप चौधरी ने नशे की लत से मुक्ति पाने के व्यावहारिक उपायों एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रो. श्वेता कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन डॉ विकास कुमार ने किया। अभियान के दूसरे दिन मॉडल हाई स्कूल, बराम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए नशीले पदार्थों एवं शराब के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी। वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के अंतिम दिन मध्य विद्यालय, आरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप कुमार एवं डॉ. अतुल कर्ण ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त रहने और अपने-अपने समुदायों में नशा मुक्ति के प्रति जागरुकता फैलाने की शपथ ली।
तीन दिवसीय इस नशा मुक्ति अभियान को विद्यार्थियों, ग्रामीणों, शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उत्साहजनक सहयोग प्राप्त हुआ।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस अभियान के सफल क्रियान्वयन पर आयोजक मंडली को शुभकामनाएं दी है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

