गुप्‍त सूचना पर खाली मकान में पुलिस ने मारा छापा, मिला ये

झारखंड अपराध
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा थाना पुलिस ने अलीनगर स्थित एक खाली मकान में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन के आरोप में दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.40 ग्राम ब्राउन शुगर, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 3,015 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक को 27 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा थाना पुलिस ने सदर अंचलाधिकारी रामनारायण खल्खो की मौजूदगी में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान इमरोज अंसारी उर्फ हैदर (27 वर्ष, थाना टोली) और जावेद अंसारी उर्फ बिल्ला (25 वर्ष, हिरही बड़काटोली) को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन बड़ी और 20 छोटी पुड़ियों में पैक ब्राउन शुगर बरामद की। जांच के बाद बरामद मादक पदार्थ का शुद्ध वजन 7.40 ग्राम पाया गया। इसके अलावा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 3,015 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

इस मामले में लोहरदगा थाना में आरोपियों के विरुद्ध तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

इमरोज अंसारी के खिलाफ पूर्व से चोरी सहित अन्य मामलों में केस दर्ज है, जबकि जावेद अंसारी पर चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन मामलों के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

छापेमारी दल में सदर अंचलाधिकारी रामनारायण खल्खो, थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक चन्द्रदीप मेहता, अमरनाथ पाण्डेय, चालक आरक्षी मुकेश कुमार शर्मा, सत्य किशोर कुमार तथा लोहरदगा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *