वी के पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगी तीन माह निःशुल्क ये सुविधा

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। दूरसंचार कंपनी वी (वोडाफोन आइडिया) ने स्पॉटिफाई के साथ नई रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इसका उद्देश्य वी ग्राहकों को बेहतर डिजिटल मनोरंजन अनुभव प्रदान करना है, जिसमें वी की मजबूत कनेक्टिविटी और स्पॉटिफाई का प्रीमियम ऑडियो स्ट्रीमिंग अनुभव एक साथ मिलेगा।

नई पेशकश के तहत वी के पोस्टपेड ग्राहकों को स्पॉटिफाई प्रीमियम की सुविधा तीन महीने तक पूरी तरह निःशुल्क मिलेगी। यह लाभ नए और मौजूदा दोनों पात्र ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों के दैनिक डिजिटल अनुभव को और बेहतर बनाना है। स्पॉटिफाई प्रीमियम के साथ ग्राहकों को विज्ञापन-मुक्त संगीत सुनने, ऑफलाइन डाउनलोड, अनलिमिटेड स्किप्स, किसी भी गाने को अपनी पसंद से चलाने तथा 320 केबीपीएस तक की उच्च गुणवत्ता वाली ऑडियो स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उपयोगकर्ता 10 करोड़ से अधिक गानों और 70 लाख से ज्यादा पॉडकास्ट शीर्षकों का आनंद ले सकेंगे।

वी के मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) अवनीश खोसला ने कहा कि संगीत ग्राहकों के डिजिटल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्पॉटिफाई के साथ यह साझेदारी वी के मनोरंजन इकोसिस्टम को और मजबूत करेगी। ग्राहकों को प्रीमियम कंटेंट का बेहतर अनुभव देगी।

स्पॉटिफाई इंडिया के प्रबंध निदेशक अमरजीत बत्रा ने कहा कि भारत में किसी टेलीकॉम कंपनी के साथ यह स्पॉटिफाई की पहली ऐसी साझेदारी है, जो लाखों संगीत और पॉडकास्ट प्रेमियों तक स्पॉटिफाई प्रीमियम की पहुंच को आसान बनाएगी।

यह सुविधा वी के 451, 551, 751 और ₹1201 (रेड एक्स) वाले व्यक्तिगत पोस्टपेड प्लान तथा 701, 751, 871, 1201, 1301, 1401, 1526 और 1601 (रेड एक्स फैमिली) वाले फैमिली पोस्टपेड प्लानों में उपलब्ध होगी। फैमिली प्लान में यह लाभ प्राथमिक सदस्य को मिलेगा।

तीन महीने की निःशुल्क अवधि समाप्त होने के बाद ग्राहक वी वी की “एड टू बिल” सुविधा के माध्यम से ₹139 प्रति माह में स्पॉटिफाई प्रीमियम सेवा जारी रख सकेंगे। स्पॉटिफाई प्रीमियम को सक्रिय करने के लिए पात्र ग्राहक वी ऐप के माध्यम से सदस्यता ले सकेंगे।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *