मौसम को लेकर इन राज्‍य के लोगों के लिए आई अच्‍छी खबर

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। कई राज्‍यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। वहां लगातार बारिश हो रही है। कई जगह अब भी गर्मी सता रही है। मौसम विभाग ने कई राज्‍यों में मॉनसून को लेकर अच्‍छी खबर बताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 25 जून तक पूर्वोत्तर भारत में और आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

अगले 4-5 दिनों तक विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

साथ ही, अगले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़, अगले 2 दिनों तक तेलंगाना और आज मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा में उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

विभाग के नुसार 23 जून, 2026 के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।

अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में, अगले 24 घंटो के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में मध्यम से गंभीर आंधी-तूफान की गतिविधि होने की आशंका है।

इस दौरान 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं (झोंके 70 किमी/घंटा तक) और मध्यम से गंभीर बिजली कड़कने की घटनाएं शामिल हो सकती हैं। अगले 24 घंटो के दौरान जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आज राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।

झारखंड के कई जिलों में अगले एक सप्‍ताह में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230