नाबार्ड के आम महोत्सव में 100 टन से अधिक आमों की हुई बिक्री

झारखंड
Spread the love

रांची। नाबार्ड झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय ने 19 से 21 जून तक आम महोत्सव-2026 का आयोजन किया। महोत्सव के दौरान 100 टन से अधिक आमों की बिक्री हुई। कुल बिक्री ₹60 लाख से अधिक रही।

उपभोक्ताओं की भारी मांग को देखते हुए कई सहभागी एफपीओ एवं किसान समूहों को अपने सदस्य किसानों और आसपास के बागानों से अतिरिक्त आमों की व्यवस्था करनी पड़ी। औसतन ₹55-60 प्रति किलोग्राम की दर से हुई बिक्री ने किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान किया। वहीं, उपभोक्ताओं को प्राकृतिक रूप से उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले आम उपलब्ध कराए।

महोत्सव में दशहरी, मालदा, मल्लिका, लंगड़ा, गुलाबखास, नीलम, अम्रपाली एवं हिमसागर सहित अनेक लोकप्रिय किस्मों के आम उपलब्ध थे। उपभोक्ताओं ने आमों की गुणवत्ता, स्वाद और ताजगी की विशेष सराहना की। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में पुनः खरीद और घरेलू, संस्थागत एवं व्यावसायिक उपयोग के लिए थोक ऑर्डर प्राप्त हुए।

नाबार्ड के मुख्‍य महाप्रबंधक श्रीमती दीपमाला घोष ने कहा कि इस आयोजन ने झारखंड के जनजातीय किसानों एवं किसान उत्पादक संगठनों द्वारा उत्पादित आमों की अपार बाजार क्षमता को प्रदर्शित किया है। महोत्सव ने किसानों और उपभोक्ताओं को सीधे जोड़ने में सफलता प्राप्त की।

महोत्सव में चुरचू वाड़ी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, भंडरा वाड़ी सीसीडीएस, लोहरदगा, टीएसएफ, सरायकेला-खरसावां, होटवार एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और बिरसा मुंडा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सहित अनेक किसान उत्पादक संगठनों एवं किसान समूहों ने भाग लिया। सहभागी संस्थाओं ने बताया कि उन्हें न केवल उल्लेखनीय बिक्री प्राप्त हुई, बल्कि शहरी उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने और नए बाजार संपर्क स्थापित करने का अवसर भी मिला।

महोत्सव के दौरान किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। सरायकेला-खरसावां के सोनाराम सोरेन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से किसानों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचने और अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिलता है। लातेहार के रामेश्वर उरांव ने बताया कि ऐसे प्रयास किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं बाजारोन्मुख कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *