- नए व पेशेवर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
- समाज को नशे के जाल से दूर रखने का संकल्प दिलाया गया
रांची। रांची जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय मादक पदार्थ की रोकथाम जागरुकता अभियान का समापन रविवार को कई मैदान में हुआ। इस अभियान में विभिन्न खेल केन्द्रों के लगभग छह सौ खिलाड़ी ने भाग लिया।
जिला खेल कार्यालय की देखरेख में इस पूरे अभियान और खेल प्रतियोगिताओं को बेहद अनुशासित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने पूरे समाज को नशे के जाल से दूर रखने का संकल्प दिलाया।
जिले की विभिन्न खेल इकाइयों के लगभग 600 नवोदित और पेशेवर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रांची जिला अंतर्गत सभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाड़ी, विभिन्न आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के एथलीट, खेलो इंडिया केंद्र और डे-बोर्डिंग केंद्रों के प्रतिभागी, रांची जिले की विभिन्न खेल अकादमियों के युवा खिलाड़ी और झांरखंड मलखंब अकादमी के खिलाडिय़ों द्वारा पोल मलखंब, रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब और पिरामिड का भव्य प्रदर्शन कर मादक पदार्थ रोकथाम जागरुकता अभियान के सफल सफल आयोजन में इनका योगदान रहा।
प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित करने और इसे पूरी तरह सफल बनाने में जिला खेल समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी सहित खेल विभाग की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में वरीय प्रशिक्षक अजय झा, मुकेश कुमार, राजू साहू, तपन राऊत, करुणा पूर्ति, संजू कुमार, रवि केशरी, अभिषेक, संतोषी साहू, रोशन, दीपक कुमार और रोहित का योगदान रहा।
सुबह देशव्यापी संदेश के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें युवाओं ने लोगों को नशामुक्त समाज के लिए जागरूक किया। मैदानी खेलों में युवाओं के बीच टीम वर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल, हॉकी और कबड्डी, खो-खो की रोमांचक प्रतियोगिताएं हुईं। इंडोर खेल में बैडमिंटन कोर्ट पर भी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक खेल में रस्सा-कस्सी, मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कला और रचनात्मकता: खेलों के अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों और युवाओं ने कैनवास पर रंगों के जरिए नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाया। नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

