वन बंधु परिषद ने 4500 एकल विद्यालयों में मनाया योग दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। एकल अभियान के अंतर्गत वन बंधु परिषद के रांची चैप्टर के 19 अंचल के अंतर्गत 4500 एकल विद्यालयों में योग दिवस मनाया गया। सभी विद्यालयों के बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी योग में हिस्सा लिया।

वन बंधु परिषद के अध्यक्ष अंचल किंगर ने बताया कि एकल विद्यालयों में योग दिवस मनाने के लिये रांची चैप्टर अंतर्गत सभी 19 अंचल के प्रभारी चैप्टर से नियुक्त किये गए थे। उनके सफल नेतृत्व से झारखंड के 4500 गांवों में एकल विद्यालयों में योग दिवस मनाया गया।

रांची, रामगढ़, रातू, खूंटी, गुमला, पलामू, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, लातेहार, जामताड़ा, देवघर, पाकुड़, चतरा, गढ़वा, सिमडेगा, पांकी जिलों के एकल विद्यालयों में बच्चो ने योग किया। उन्हें योगा का महत्व भी बताया गया।

योग दिवस का नेतृत्व अजयदीप वाधवा, मनोज तुलस्यान, श्रीमती मोनिका जैन, श्रीमती वंदना मोदी, श्रीमती राजकुमारी जैन, श्रीमती सुमन मिनोचा, श्रीमती मंजू खेतान, राजेश अडूकिया, दीपक श्रीवास्तव, अजय रूंगटा, सज्जन सर्राफ, विनोद भंडारी, संजय टांटिया, शिव शंकर साबू ने किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *