शहीदी गुरुपर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा में सजा विशेष दीवान

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री गुरु अर्जन देव महाराज के पावन शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में 20 जून को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी में शाम 8 बजे से विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल के शबद गायन से हुई।

‌हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह ने “गुर अर्जन विठहु कुरबानी ज्याँ ने लीओ सिमरन हरि दानि…” शबद गायन कर साध संगत को निहाल किया। हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह ने साध संगत से गुरमति विचार सांझा करते हुए गुरु अर्जन देव की शहादत के बारे में विस्तार से बताया।

दीवान में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंची पटियाला वाली बीबी जसप्रीत कौर ने “तेरा कीआ मीठा लागै हरि नाम पदारथु नानक मांगै..” और “जपयो जिन अर्जन देव गुरु, फिर संकट जोन गरब ना आइयो…” एवं “ताती वाऊ न‌ लगई पारब्रह्म शरनाई…” शबद गायन कर साध संगत को गुरबाणी से जोड़ा।

श्री आनंद साहिब के पाठ, अरदास एवं हुक्मनामा के साथ दीवान की समाप्ति रात 11.45 बजे हुई। सत्संग सभा द्वारा रात 9 बजे से श्रद्धालुओं के बीच गुरु का अटूट लंगर चलाया गया।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि दो दिवसीय समागम का अंतिम दीवान रविवार को प्रातः 11 बजे से सजाया जाएगा, जिसमें स्त्री सत्संग सभा, ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह जी की कथा, भाई महिपाल सिंह का कीर्तन और बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला) द्वारा विशेष गुरबाणी कीर्तन होगा।

श्री अनंद साहिब के पाठ, अरदास एवं हुक्मनामा के साथ दीवान की समाप्ति दोपहर तीन बजे होगी। दीवान समाप्ति पर सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा। छबील की सेवा भी की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *