- प्रोजेक्ट निरोगी भवः पर किया गया फोकस
रांची। डालसा ने रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड की चकला पंचायत के डरदाग गांव में 17 जून को विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, सदस्य एलएडीसी सौरभ पाण्डे, पीएलवी आशीष बैठा, किरण कुमारी, रामजीत महतो, दीपक गंझू, शिला तिग्गा, संतोष कुमार, जगमोहन मुंडा, चालक राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने झालसा द्वारा संचालित योजना निरोगी भवः के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट निरोगी भव: मुख्य रूप से झालसा द्वारा राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने, भूख को कम करने और कुपोषण से बचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी प्रोजेक्ट है।
एलएडीसी सदस्य सौरभ कुमार पांडे ने कहा कि इसके तहत चिन्हित लाभार्थियों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में पूरी तरह से कैशलेस और मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। इस प्रोजेक्ट के तहत अस्पताल में भर्ती होने से लेकर दवाइयों, डायग्नोस्टिक्स (जांच), डॉक्टर की फीस और आईसीयू तक के खर्च शामिल हैं।
मौके पर ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता डालसा, रांची की के प्रावधानों के बारे और प्री-लिटिगेशन, लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गयी। उपस्थित पीएलवी के कार्यों के बारे में ग्रामीणों को बतलाया गया। इनकी कार्यस्थल थाना, प्रखंड, पंचायत आदि स्थानों पर है।
डालसा के कार्यरत पीएलवी ने 12 सितंबर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। अंत में पीएलवी के द्वारा पम्पलेट एवं लिफलेट का वितरण भी किया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

