रांची। मिनी रत्न कंपनी CCL के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह रहे। न्यू बिल्डिंग स्थित उनका कार्यालय मंगलवार को अंधेरे में डूबा रहा। पुरानी बिल्डिंग में भी काफी देर तक बिजली गुल रही।
जानकारी के मुताबिक सीएमडी और कई निदेशक न्यू बिल्डिंग में बैठते हैं। मंगलवार को यहां की बिजली करीब 10 मिनट तक कटी रही। पुरानी बिल्डिंग जहां पहले सीएमडी और अन्य निदेशक बैठते थे, वहां की बिजली करीब आधे घंटे तक गुल रही।
सूत्रों के मुताबिक ईएंडएम विभाग को निर्देश दिया गया है कि बिजली कटने के बावजूद तब तक जनरेटर ना चलाया जाए, जब तक ऊपर से निर्देश नहीं मिले। बताया जाता है कि डीजल की कमी के कारण यह निर्देश दिया गया है।
सीसीएल को डीजल आपूर्ति करने वाली एजेंसी ने एक मात्रा से ज्यादा डीजल देने से इनकार कर दिया है। ऐसा करने के लिए एजेंसी ने जिला प्रशासन के निर्देश का हवाला दिया है।
मंगलवार की शाम करीब 4 बजे अचानक बिजली कट गई। जनरेटर चलाने के लिए विभाग को कोई आदेश नहीं मिला था। आदेश करीब 10 मिनट के बाद मिला। इसके बाद न्यू बिल्डिंग में बिजली की आपूर्ति बहाल की गई।
इस अंतराल में सीएमडी और अन्य निदेशक सहित सभी लोग अंधेरे में रहे। पुरानी बिल्डिंग में बिजली बहाल करने में करीब आधे घंटे लगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

