प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, चार घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर रविवार को चढ़ गया। इससे घंटो अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। करीब चार घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

जानकारी के अनुसार, खरौंधी निवासी आदित्य कुमार एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जाता है कि उसका एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवक टावर पर चढ़कर संबंधित युवती से शादी कराने की मांग कर रहा था। वह बार-बार यह कह रहा था कि यदि उसकी शादी नहीं करायी गयी तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा।

घटना की सूचना मिलते ही खरौंधी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, एएसआई सुरेंद्र दुबे समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान टावर के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गयी।

करीब चार घंटे तक चली बातचीत। समझाइश के बाद युवती के मौके पर पहुंचने पर युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार हुआ। थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम की सूझबूझ और धैर्यपूर्ण प्रयास से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

टावर से उतरने के बाद पुलिस युवक को थाना ले गयी, जहां उससे पूछताछ की गयी। बाद में समझा-बुझाकर उसे उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गयी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *