रामगढ़। दिल को दहला देने वाली खबर झारखंड के रामगढ़ जिले से आई है, जहां अवैध कोयला खनन के दौरान अंदर घुसे चार मजदूरों की मौत जहरीली गैस के रिसाव और ऑक्सीजन की कमी के कारण हो गई।
हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक मजदूरों की मौत को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रामगढ़ जिले में अरगड्डा क्षेत्र के गिद्दी में सीसीएल के बंद कोयला खदान में मजदूर अवैध खनन करने के लिए घुसे।
लेकिन खदान के भीतर जहरीली गैस के रिसाव और ऑक्सीजन की कमी से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर अवैध रूप से खोदे गए खदान में अवैध कोयला निकालने का काम कर रहे थे। दो मजदूर उन्हें देखने खदान के अंदर गए, लेकिन वे भी अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान देव कुमार बेदिया (25) और डब्ल्यू बेदिया (26), निवासी छोटकी टोंगी, किशोर रवानी (26) और आशीष रजवार (29) के रूप में की गई है।
हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना ने एक बार फिर अवैध कोयला खनन के उस काले सच को सामने ला दिया है, जहां रोजी-रोटी की तलाश में मजदूर अपनी जान दांव पर लगाने को मजबूर हैं।
सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर अवैध खनन के इस खेल पर रोक लगाने में जिम्मेदार एजेंसियां क्यों नाकाम साबित हो रही हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

