मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के शिविर में 19 यूनिट रक्त का संग्रह

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने समाज सेवा एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से तुलस्यान मोटर्स, पंडरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। इस शिविर में 19 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

शाखा के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि दानिश राजा सिद्दीकी, सोहल अहमद, प्रवीण कुमार सिंह, राहुल कुमार वर्मा, विशाल कुमार तिवारी एवं मनोज कुमार शाह ने पहली बार रक्तदान किया। सभी प्रथम रक्तदाताओं का विशेष रूप से सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया गया।

रक्तदान शिविर में ऑर्किड ब्लड सेंटर की टीम का सहयोग प्राप्त हुआ। शाखा के सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही ऐसे सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी रक्तवीरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई।

रक्तदान शिविर के प्रभारी सुमित अग्रवाल एवं विष्णु अग्रवाल ने शिविर के सफल संचालन में भूमिका निभाई। मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, सौरव बजाज, विकाश गोयल, शुभम् रुंगटा, योगेश अग्रवाल, प्रियांशु मोदी, उज्ज्वल मुरारका, तुलस्यान मोटर्स से पुरेंदु तुलस्यान शामिल हुए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230