PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है राष्ट्र: रुडी

बिहार देश
Spread the love

• रूडी ने कहा, यह भारत के आत्मविश्वास, विकास और वैश्विक नेतृत्व का स्वर्णिम काल

छपरा। सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि यह कालखंड भारत के आत्मविश्वास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय गौरव और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो जनता के उनके प्रति अटूट विश्वास का प्रमाण है।

सांसद रूडी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, 81 करोड़ नागरिकों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने, 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर देने तथा करोड़ों किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य हुआ है। डिजिटल इंडिया, जनधन योजना, डीबीटी, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने भारत को नई वैश्विक पहचान प्रदान की है।

बिहार के संदर्भ में सांसद रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य को ₹9.23 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता और ₹1.25 लाख करोड़ के विशेष पैकेज का लाभ मिला है। रेलवे, सड़क, एक्सप्रेसवे, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विमानन क्षेत्र में हुए निवेश ने बिहार के विकास को नई गति दी है।

सांसद रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास, विकास और जनकल्याण के इन 12 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से सारण को भी अभूतपूर्व विकास परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। बाकरपुर-डुमरिया घाट फोरलेन, गंगा-अम्बिका भवानी पथ, गंगा पर प्रस्तावित नया छह लेन पुल, हरिहरनाथ कॉरिडोर तथा दक्षिण एशिया के सबसे बड़े प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों में शामिल सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएँ सारण को विकास, पर्यटन, उद्योग और संपर्क के नए केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी।

सांसद रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आत्मगौरव के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, नई संसद, नई शिक्षा नीति और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व सेवा से सुशासन, संकल्प से सिद्धि और विकास से विश्वास की यात्रा का प्रतीक है।

रूडी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प आज 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प बन चुका है और देश उसी दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। रूडी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प शीघ्र ही साकार होगा और भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *