रांची। झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 से 18 जून तक किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों, कृषि उद्यमियों, सरकारी विभागों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स को एक साझा मंच पर लाकर नवाचार, ज्ञान के आदान-प्रदान और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देना है। इस मेले में कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य पालन, बागवानी, सहकारिता विभाग एवं समिति सहित देशभर की कृषि प्रौद्योगिकी कंपनियां, कृषि यंत्र निर्माता, कृषि निवेश आपूर्तिकर्ता एवं स्टार्टअप्स भाग लेंगे।
मेले की विशेषताएं
मेले में एक समर्पित प्रदर्शनी हॉल, सांस्कृतिक हॉल, सत्र क्षेत्र, खुला प्रदर्शनी परिसर, झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों से युक्त फूड कोर्ट, सेल्फी प्वाइंट्स और पारंपरिक स्वागत व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त कृषि यंत्रों का लाइव प्रदर्शन, किसान संवाद सत्र और किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्व-पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ
मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कृषि रथ को हरी झंडी दिखाना, मेले के लोगो का अनावरण और कर्टेन रेज़र फिल्म का प्रदर्शन शामिल होगा। प्रगतिशील किसानों का सम्मान एवं विभिन्न लाभों का वितरण भी किया जाएगा। इसी दिन प्रदर्शनी हॉल का भी उद्घाटन किया जाएगा।
सांस्कृतिक संध्या में पैका नृत्य, पद्मश्री मधुमंसुरी हसमुख द्वारा लोकगायन, संताली जनजातीय नृत्य और आदित्य आनंद द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।
तकनीकी संवाद होगा
मेले का दूसरा दिन तकनीकी सत्रों एवं विभागीय प्रस्तुतियों को समर्पित रहेगा। कृषि विभाग एवं समिति, डेयरी विकास, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी एवं सहकारिता विभाग द्वारा विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सत्र में किसान संवाद, विभागीय प्रस्तुतियां और प्रश्नोत्तर कार्यक्रम शामिल होंगे। दिन का समापन ओपन माइक सत्र, सामूहिक छायाचित्र (ग्रुप फोटोग्राफ) के साथ होगा। सांस्कृतिक संध्या में नागपुरी गायक नितेश कच्छप, छऊ नृत्य और सुश्री शगुन पाठक द्वारा संगीत प्रस्तुति दी जाएगी।
स्टार्टअप की प्रस्तुति
अंतिम दिवस की शुरुआत किसान संवाद मंच, विभागीय जानकारीपरक वीडियो और पॉडकास्ट सत्र से होगी। स्टार्टअप खंड के अंतर्गत कृषि आइडिया फ्लैश, योजना पथ, खेत से कहानी, टेक सिंप्लिफाइड, रफ्तार 2030 विज़न बाइट्स और स्टार्टअप संकल्प जैसी विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। मेले का समापन विशिष्ट अतिथियों के सम्मान के साथ होगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद रहेंगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

