रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से निर्मित “जल मंदिर” का उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित सुभाष चौक के निकट रोटरी क्लब ऑफ रांची ने स्थायी पेयजल केंद्र ‘जल मंदिर’ का निर्माण कराया। इसका उद्घाटन 11 जून को रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने कहा कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रोटरी क्लब ऑफ रांची के निदेशक एवं पेयजल के दानदाता रमेश धरणीधारका ने बताया कि यह जल मंदिर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इसके लिए 450 फीट गहरा समर्पित बोरवेल कराया गया है। जल आपूर्ति के लिए सोलर पैनल प्रणाली एवं सबमर्सिबल पंप लगाया गया है। शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर प्यूरिफायर और वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है।

इसमें स्वचालित जल भराव प्रणाली स्थापित की गई है, जिससे इसके संचालन के लिए प्रतिदिन किसी अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा विश्वविद्यालय परिसर के अंदर विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले आम नागरिकों को भी समान रूप से लाभान्वित करेगी। इस जनोपयोगी परियोजना का संपूर्ण रखरखाव भी रोटरी क्लब की ओर से किया जाएगा।

कार्यक्रम में रांची यूनिवर्सिटी के प्रो डॉ पीके झा, कुलसचिव जीसी साहू, स्मृति सिंह, रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सदस्य सुरेश साबू, शशि धरणीधारका, शशांक धरणीधारका, डॉ विनय ढनढनिया, हितेश भगत, मनीष रामसिसरिया, प्रकाश सरावगी, रश्मि अग्रवाल, मुदित धरणीधारका सहित अन्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *