सिमडेगा। झारखंड के गुमला और सिमडेगा जिले की सीमा पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार थे। इसी दौरान अघरमा के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में कुल पांच लोगों की मौत होने की सूचना है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतकों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई थी।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों का इलाज गुमला जिले के बसिया अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि अन्य घायलों को सिमडेगा जिले के कोलेबिरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

