अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत, भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर ओमान से आई है, जहां खाड़ी में भारतीय शिप एमटी सेटेबेलो पर अमेरिका द्वारा किए गए हमले में 2 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है।

उधर इस घटना में एक भारतीय इंजीनियर लापता बताए जा रहे थे, लेकिन बाद में उनकी मौत की जानकारी भी सामने आ गई।

सीमेंस यूनियन ऑफ इंडिया ने दो भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि की है। जिस जहाज पर हमला हुआ उसके चालक दल में 24 भारतीय शामिल थे।

हमले के बाद तीन लापता बताए जा रहे थे। इन तीनों की मौत की पुष्टि हो गई है। अमेरिका सेना द्वारा किए गए इस हमले के बाद भारत ने अमेरिकी राजनयिक के सामने विरोध दर्ज कराया है।

भारत की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। हमले में जिन भारतीय नागरिकों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है, उनमें हिमाचल प्रदेश के आदित्य शर्मा (23) हैं और दूसरे शिवानंद चौरसिया हैं। वहीं तीसरे का नाम पटनाला सुरेश है।

यह दावा भी किया जा रहा है कि अेमरिकी सेना को इस बात की पूरी जानकारी थी कि शिप पर भारतीय चालक दल सवार हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार 24 में से 21 लोगों को बचा लिया गया है। मारे गए भारतीय नागरिकों में एक चीफ इंजीनियर भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230