PM मोदी ने पंडित नेहरू को छोड़ा पीछे, बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जी, हां सही पढ़ा आपने। भारतीय राजनीति में PM मोदी के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

लगातार तीसरी बार देश की सत्ता संभाल रहे नरेंद्र मोदी अब भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं।

इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री मोदी का लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल अब 4,399 दिनों तक पहुंच चुका है, जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,398 दिनों तक देश का नेतृत्व किया था।

नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस समय भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और मोदी देश के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बने थे, जिन्होंने अपने दम पर पूर्ण बहुमत वाली सरकार का नेतृत्व किया।

इसके बाद उन्होंने 2019 में दूसरी बार और 2024 में लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। लगातार तीन आम चुनाव जीतकर सत्ता में वापसी करना भी भारतीय राजनीति में बेहद दुर्लभ उपलब्धि माना जाता है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत में पहले आम चुनाव के बाद 13 मई 1952 को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह 27 मई 1964 तक इस पद पर बने रहे। इस दौरान उनका कुल कार्यकाल 4,398 दिनों का रहा।

अब नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिनों का लगातार कार्यकाल पूरा कर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वह देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने वाले नेता बन गए हैं।

हालांकि, जवाहर लाल नेहरू 15 अगस्त 1947 को देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन उस समय वह चुनकर नहीं आए थे। उन्हें सर्वसम्मति से इस पद पर नियुक्त किया गया था।

अगर उनके 1947 से 1964 तक के कार्यकाल को जोड़ दें, तो यह 6 वर्ष और 286 दिन यानी 6,130 दिन होता है।

नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले गुजरात से शुरू हुआ था। उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी और 21 मई 2014 तक इस पद पर बने रहे।

करीब 13 साल से अधिक समय तक गुजरात का नेतृत्व करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा और प्रधानमंत्री बने। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल राज्य के इतिहास में सबसे लंबा रहा है।

नरेंद्र मोदी के नाम पहले से ही कई महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धियां दर्ज हैं।‌ वह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं,जिनका जन्म देश की स्वतंत्रता के बाद हुआ। इसके अलावा वह पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए और फिर तीसरे कार्यकाल के लिए भी सत्ता में वापसी की।

उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक पकड़ और जनसमर्थन को भी साबित किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *